Saturday, 13 March 2021

तेज बारिश व ओलावृष्टि से हुई किसानों को भारी क्षति,मुखिया मुरारी कुमार ने लगाई सरकार से मदद की गुहार

सीतामढ़ी जिले के प्रखंड बथनाहा अंतर्गत डायन छपड़ा पंचायत में शुक्रवार की देर रात आयी तेज बारिश व ओलावृष्टि ने पंचायत के सभी गांवों के किसानों के उम्मीदों पर पानी फेर दिया।        

 पिछले कई सालों के मुकाबले इस साल गेहूँ की लहलहाते फसल देख जो किसान फुले नहीं समा रहे थे वे किसान अब मायूस हो चुके है। उनकी फसलें खेतों में बुरी तरह से सो गए है। इस कुदरती कहर से उनके चेहरे काफी मुरझाये हुए है।    

 क्षेत्र के किसानों की इस समस्या को लेकर डायन छपड़ा मुखिया श्री मुरारी सिंह ने जिला पदाधिकारी को किसानों को उचित फसल क्षतिपूर्ति हेतु पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया व बथनाहा प्रखंड विकास पदाधिकारी व बथनाहा कृषि पदाधिकारी से इस समस्या को लेकर प्रखंड मुख्यालय में ज्ञापन सौंपा। अपने फेसबुक पेज के माध्यम से भी उन्होंने सभी वरीय पदाधिकारी को इस समस्या से अवगत कराया।

तेज बारिश व ओलावृष्टि से हुई किसानों को भारी क्षति,मुखिया मुरारी कुमार ने लगाई सरकार से मदद की गुहार

सीतामढ़ी जिले के प्रखंड बथनाहा अंतर्गत डायन छपड़ा पंचायत में शुक्रवार की देर रात आयी तेज बारिश व ओलावृष्टि ने पंचायत के सभी गांवों के किसानों ...